आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो ने तिरंगा यात्रा निकाली
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मंगलवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने
जागरण संवाददाता, ऊना : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मंगलवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष कमल सैणी व प्रदेश प्रभारी चरणजीत शर्मा के नेतृत्व में बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर ऊना पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा झलेड़ा से होते हुए घंडावल गांव में जाकर संपन्न हुई।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी चरणजीत शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव मौके पर जागरूक करना है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कमल सैणी ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। इस दौरान देश ने हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि देश की तिरंगा घर-घर पर लहराया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रैली में यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां
भाजयमों की तरफ से देश की आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बंगाणा से ऊना व घंडावल तक तिरंगा यात्रानिकाली गई। इस दौरान युवाओं ने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। युवाओं ने अपनी सुरक्षा का भी ध्यान न रखते हुए हेल्मेट नहीं पहने थे। हालांकि पुलिस कर्मी युवाओं को बाइक पर जाते हुए देखते रहे लेकिन हेल्मेट न पहनने वालों को समझाया तक नहीं।