ऊना में तीन पॉजिटिव, पांच ठीक हुए
ऊना जिला ऊना में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक दिल्ली एक रामपुर उत्तर प्रद
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 10:10 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 10:10 PM (IST)
ऊना : जिला ऊना में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक दिल्ली, एक रामपुर उत्तर प्रदेश और एक पंजाब के अमृतसर से पहुंचा है। वीरवार को पांच लोगों के फालोअप सैंपल नेगेटिव भी पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि एक्टिव मामलों की संख्या कम हुई है। जिले में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 114 हो चुकी है जबकि 24 एक्टिव मामले हैं। जिले में 90 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली से लौटे गगरेट के टटेहड़ा से 31 वर्षीय युवक अपने पिता की मौत पर घर पहुंचा था। गोंदपुर बनेहड़ा से 21 वर्षीय युवक अमृतसर से पहुंचा था जो होम क्वारंटाइन था जबकि संतोषगढ़ का उत्तर प्रदेश से लौटा 24 वर्षीय युवक भी होम क्वारंटाइन था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें