Move to Jagran APP

मेरे दिल्ली दौरों से क्यों आए कांग्रेस को चक्कर: जयराम

सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अनुराग और सत्ती ने स्वां नदी तटीकरण के लिए काफी प्रयास किए हैं।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 12 Feb 2018 11:15 AM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 11:46 AM (IST)
मेरे दिल्ली दौरों से क्यों आए कांग्रेस को चक्कर: जयराम
मेरे दिल्ली दौरों से क्यों आए कांग्रेस को चक्कर: जयराम

ऊना, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके दिल्ली दौरों से कांग्रेस नेताओं को चक्कर क्यों आ रहे हैं, यह समझ से परे है। प्रदेश के विकास के लिए केंद्र से मदद लाना सरकार की प्राथमिकता है, इस पर कांग्रेस को एतराज नहीं होना चाहिए।

ऊना में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऊना जिले के विकास के लिए स्वां तटीकरण प्रोजेक्ट दिया था, लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने इसकी अनदेखी की। सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश
भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अनुराग और सत्ती ने स्वां नदी तटीकरण के लिए काफी प्रयास किए हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के मंत्री व नेता दिल्ली में प्रदेश के हितों की बात को मजबूती से नहीं उठा पाए। जल्द ही हिमाचल सरकार अपना बजट भी पेश करने की तैयारी कर रही है जिसमें समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने 45 दिन के कार्यकाल पर कांग्रेस की टिप्पणियों पर कटाक्ष किया कि सत्ता से बाहर होने की छटपटाहट पार्टी में साफ दिख रही है।

प्रदेश में बनाए जाएंगे गोसदन मुख्यमंत्री ने गोसंरक्षण भी जोर दिया। कहा कि प्रदेश में गोहत्या रोकने के लिए गोसदन बनाने की योजना बनाई जाएगी। इसके तहत पूरे प्रदेश में गोसदन बनाए जाएंगे। इस मौके पर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती व पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

कांग्रेस ने खाली किया प्रदेश का खजाना

loksabha election banner

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का खजाना खाली कर दिया है। अगर केंद्र सरकार 500 करोड़ रुपये का कर्ज न देती तो कर्मचारियों को वेतन देना तक मुश्किल हो जाता। मुख्यमंत्री ने ऊना के दौरे के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर

जमकर निशाना साधा। कहा कि पूर्व में कांग्रेस की ही सरकार थी जिसने विभिन्न निगमों व बोर्डों में अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों की नियुक्तियां कर प्रदेश के खजाने को उन पर लुटाया। केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल का विकास चाहती है और यहां के लोगों की जरूरतों से परिचित है। उन्होंने कुटलैहड़ में करीब 18.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में देरी की, क्योंकि उसे भय था कि इसका श्रेय केंद्र सरकार को जाएगा। उन्होंने कहा कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए परामर्श सेवाओं का कार्य 31 मार्च, 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.