ढाबा संचालक ने फंदा लगाकर दी जान
उपमंडल अम्ब के तहत घेबट-बेहड़ गांव में करीब पचास वर्षीय एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत घेबट-बेहड़ गांव में करीब पचास वर्षीय एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पहचान तरसेम पुत्र केसर ¨सह केरूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को तरसेम घर में अकेला था। इस दौरान उसने अपने कमरे में लगे पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त घटना का पता शाम करीब चार बजे उस समय चला जब उसका बेटा स्कूल से घर वापस आया। उसने अपने पिता को फंदे से लटका हुआ देखा। बेटे के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने अम्ब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से नीचे उतारा। तरसेम का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। पत्नी निजी कंपनी में काम करती है। परिजनों के अनुसार तरसेम ने अपना ढाबा चलाने के लिए बैंक और गांव की सोसायटी से 3.50 लाख का लोन ले रखा था। ढाबे का काम न चलने के कारण वह परेशान चल रहा था। उधर डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।