Move to Jagran APP

डीएवी स्कूल अम्बोटा ने जीता कबड्डी मैच

डीएवी स्कूल अम्बोटा में डीएवी संस्थानों की राज्यस्तरीय सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:23 AM (IST)
डीएवी स्कूल अम्बोटा ने जीता कबड्डी मैच
डीएवी स्कूल अम्बोटा ने जीता कबड्डी मैच

संवाद सहयोगी, गगरेट : डीएवी स्कूल अम्बोटा में डीएवी संस्थानों की राज्यस्तरीय सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन डीएवी अरविद घई ने किया। प्रतियोगिता में लड़कों की 18 व लड़कियों की पांच टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला डीएवी स्कूल परवाणू व डीएवी स्कूल गोचु के बीच खेला गया। इसमें परवाणू 13 के मुकाबले 51 अंक से विजयी रहा। लड़कियों के मुकाबले में डीएवी अम्बोटा व डीएवी परवाणू में भिड़ंत हुई, जिसमें डीएवी अम्बोटा की लड़कियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए परवाणू को 22 के मुकाबले 45 अंक से हराया। तीसरा मैच डीएवी अम्बोटा व डीएवी चौपाल के मध्य हुआ जिसमें डीएवी अम्बोटा विज रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.