चार लोगों को सांप ने डसा, दो गंभीर
अलग-अलग गांवों में सर्पदंश के चार मामले सामने आए हैं।
संवाद सहयोगी, ऊना : अलग-अलग गांवों में सर्पदंश के चार मामले सामने आए हैं। गंभीर हालत में परिजनों ने पीड़ितों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया। यहां से दो को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दो का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में हरोली के गांव पंजावर में 38 वर्षीय केशव को सांप ने डस लिया। केशव घर के समीप ही काम कर रहा था। इसी बीच एक सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया।
दूसरा मामला भी हरोली के तहत पड़ते गांव बाथड़ी का है। यहां पर 55 वर्षीय भुंखू ¨सह को सांप ने डस लिया। परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
तीसरा मामला ऊना उपमंडल के तहत पड़ते गांव चड़तगढ़ का है। 39 वर्षीय ¨बदू को सांप ने डस लिया। ¨बदू मंगलवार को घर के पास ही काम कर रही थी।
चौथे मामले में ऊना के नजदीकी डंगेड़ा में 40 वर्षीय राकेश कुमार को सांप ने डस लिया। मंगलवार रात राकेश कुमार घर की ओर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सर्पदंश के मामलों की पुष्टि अस्पताल के एसएमओ डॉ. रामपाल शर्मा ने की है।