खेत में महिला को सांप ने डसा
गांव डंगोली में महिला को सांप ने डस लिया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 05:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊना : गांव डंगोली में महिला को सांप ने डस लिया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार गांव डंगोली की रहने वाली रूपवती मंगलवार को खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। घास काटते समय अचानक एक सांप ने उसे हाथ पर डस लिया। लोगों ने महिला को किसी तरह घर पहुंचाया व परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। महिला का इलाज जारी है। उधर, एसएमओ डॉ. रामपाल शर्मा ने बताया कि महिला के स्वास्थ्य में सुधार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें