Move to Jagran APP

दो सगे भाईयों को सांप ने डसा, एक की मौत

संवाद सूत्र तूतड़ू बंगाणा उपमंडल के गांव करमाली में दो सगे भाईयों को सांप ने डस लिया। स

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:15 AM (IST)
दो सगे भाईयों को सांप ने डसा, एक की मौत
दो सगे भाईयों को सांप ने डसा, एक की मौत

संवाद सूत्र:, तूतड़ू : बंगाणा उपमंडल के गांव करमाली में दो सगे भाईयों को सांप ने डस लिया। सर्पदंश में एक भाई की मौत हो गई, जिसकी पहचान दर्शन सिंह 10 वर्षीय पुत्र निर्मल सिंह निवासी करमाली बंगाणा के रूप में हुई है, जबकि बड़े भाई विशेष 12 वर्षीय का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार करमाली निवासी दोनो भाई दर्शन व विशेष वीरवार रात सोए हुए थे। रात को दोनों को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर दर्शन सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे भाई विशेष को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाद होशियारपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। विशेष की भी हालत नाजुक बनी हुई है। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वजनों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.