Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचतत्व में विलीन हुई सिम्मी अग्निहोत्री, नम आंखों से बेटी ने मां को दी मुखाग्नि; CM सुक्‍खू ने भी दिया अर्थी को कंधा

    Updated: Sat, 10 Feb 2024 05:48 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पत्नी पंचतत्व में विलीन हो गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उप-मुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को इस दुखद समय में हिम्‍मत दी। उप-मुख्यमंत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री ने अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

    Hero Image
    पंचतत्व में विलीन हुई मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्‍मी

    जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के डिप्‍टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) की पत्‍नी का देर रात निधन हो गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvider Sukhu) ने शनिवार को जिला ऊना के हरोली उपमण्डल के गौंदपुर जयचंद पहुंच कर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री (Simmi Agnihotri) के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का गत रात्रि को देहावसान हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुत्री आस्था अग्निहोत्री ने दी मुखाग्नि

    मुख्यमंत्री ने उप-मुख्यमंत्री के पैतृक गांव गौंदपुर जयचंद में पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा तथा संस्कार में भाग लिया। उप-मुख्यमंत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री ने अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन से परिवार में भारी शोक है तथा उनकी कमी हमेशा रहेगी।

    यह भी पढ़ें: Himachal: हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

    सीएम सुक्‍खू ने शोकाकुल परिवार के लिए की प्रार्थना

    सीएम ने कहा कि मैं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री से विश्वविद्यालय काल से परिचित था, वह सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित एक उच्च शिक्षित महिला थीं। मुकेश अग्निहोत्री तथा उनकी पुत्री को इस दुःख से उबरने के लिए एक-दूसरे का साथ देना होगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुःखद घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।

    यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन पर दौड़ी शोक की लहर, CM सुक्खू-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत BJP के इन नेताओं ने जताया दुख

    इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, राजनेता तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।