संतोषगढ़ सीवरेज प्लांट का कार्य निर्धारित समय पर हो पूरा
संतोषगढ़ नगर में वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मंगलवार को विि
संवाद सहयोगी, संतोषगढ़ : संतोषगढ़ नगर में वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मंगलवार को विभिन्न विकासात्मक कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ संतोषगढ़ में सीवरेज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा उन्हें निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सत्ती ने बताया कि संतोषगढ़ नगर परिषद के सीवरेज प्लांट के लिए 18 करोड़ रुपए का नया एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा गया है। प्रदेश सरकार यह धनराशि जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। संतोषगढ़ में सीवरेज निर्माण का कार्य लगभग 24 वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। अब तक 35 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो पाया है। अब आबादी भी बढ़ी है तथा भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए नया एस्टीमेट तैयार किया गया है। जोन बी में ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं थी लेकिन अब सात कनाल भूमि नगर परिषद के नाम ट्रांसफर करवाई गई है।
सत्ती ने कहा कि जोन ए का ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार है लेकिन यह लाइन के साथ जुड़ नहीं पाया है और क्योंकि बीच में कुछ स्थानीय निवासियों की मलकीयती भूमि आती है। भूमि के अधिग्रहण के संबंध में स्थानीय निवासियों से बातचीत की जा रही है। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों का समान विकास करवा रही है। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गोगी, नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्ष अमरावती, उपप्रधान गुरदेव सिंह, पार्षद भजन सिंह निर्मला देवी, अंजना चब्बा, राजन चब्बा, मनोनीत पार्षद लक्ष्मण सैनी, सुदर्शन पुरी, सोम नाथ सैनी, दीपक वासुदेवा, नगर भाजपा के महासचिव शिव कुमार कौशल, सतपाल शर्मा, विक्रम चब्बा, मेहर चंद, बिट्टू सैनी, मास्टर कश्मीरी लाल, अश्विनी चब्बा, अंकित कौशल भी मौजूद रहे।