Move to Jagran APP

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना : सत्ती

भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य प्रदेश व देश को शिखर पर पहुंचाना है। इसके लिए आमजन से जुड़ी हुई विकास की योजनाएं लागू की जा रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 04:59 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:34 AM (IST)
भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना : सत्ती
भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना : सत्ती

जागरण संवाददाता, ऊना : भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य प्रदेश व देश को शिखर पर पहुंचाना है। इसके लिए आमजन से जुड़ी हुई विकास की योजनाएं लागू की जा रही हैं। गरीब व अति पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं। यह बात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना सदर हलके के सासन व उदयपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। सोमवार को सत्ती ने दोनों पंचायतों में जनता का लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद देने पर आभार व्यक्त किया। कहा हिमाचल को विशेष रूप से योजनाएं केंद्र से प्राप्त हो रही हैं, जिससे प्रदेश का विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं आम जनता के लाभ के लिए शुरू की हैं, जिनका असर देखने को मिल रहा है। पंचायतों में विकास के लिए सीधे धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश में जनमंच जैसा बेहतरीन कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से आम जनता सीधे सरकार के साथ संवाद कर सकती है। बुजुर्गो को पेंशन दी जा रही है। इसके लिए 10 साल तक की उम्र में कटौती की गई है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो, इसके लिए नई सोच के साथ काम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना है। वर्तमान में पार्टी ने 11 अगस्त तक अपना सदस्यता अभियान शुरू किया है। जिसके तहत सदस्य जोड़े जा रहे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में भी नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सागर दत्त भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.