पेंट करते समय गिरा व्यक्ति, मौत
उपमंडल अम्ब के तहत हुए विभिन्न हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत हुए विभिन्न हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार को मैड़ी स्थित एक धार्मिक स्थल में पेंट करने का काम चल रहा था। जहां मदन लाल (45) पुत्र पुत्र भजन लाल, निवासी मैड़ी व कन्हैया लाल (60) पुत्र नानकू, निवासी फगवाड़ा अस्थायी रूप से पैड लगाकर पेंट करने का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक पैड टूटने से दोनों नीचे फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। डॉक्टरों ने कन्हैया लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी मदन लाल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।
---------------------
बाइक स्किड होने से युवक घायल
वहीं शुक्रवार रात को कुठियाड़ी में हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक स्किड होने से 32 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। नरेश कुमार पुत्र सरदारी लाल, निवासी नंदपुर शुक्रवार देर रात को एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद घर की ओर जा रहा था, तभी बाइक के आगे अचानक एक बेसहारा पशु आ गया। बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक स्किड हो गई। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवा दिया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।