कार और स्कूटी में टक्कर, युवक की मौत
जिला के दियाड़ा गांव में टाटा सूमो और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, बडूही : जिला के दियाड़ा गांव में टाटा सूमो और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए युवक की पहचान 27 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र राम गोपाल निवासी धुसाड़ा के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी अशोक वर्मा ने की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात प्रदीप कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जब वह दियाड़ा गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही टाटा सूमो के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई। प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल प्रदीप कुमार को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच कर प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में मौजूद होमगार्ड के कर्मियों ने इस मामले की सूचना अम्ब पुलिस थाना को दी। अम्ब पुलिस थाना से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टाटा सूमो चालक विजय कुमार पुत्र रामनाथ निवासी दियाड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।