सड़क हादसे में पिता-पुत्री घायल
अम्ब-ऊना मुख्य मार्ग पर पक्का परोह में हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय एक बच्ची व उसका पिता घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 06:33 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 06:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब-ऊना मुख्य मार्ग पर पक्का परोह में हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय एक बच्ची व उसका पिता घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम जब ललित निवासी शिमला अपने स्कूटर से जा रहा था तो पक्का परोह में स्कूटर के आगे अचानक कुत्ता आ गया। संतुलन खोने से ललित व बच्ची नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद दोनों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। बच्ची की टांग में गंभीर चोट होने के कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें