सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मुबारिकपुर के समीप दौलतपुर चौक मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौेके पर मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, अम्ब : मुबारिकपुर के समीप दौलतपुर चौक मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शिव कुमार पुत्र कृपाल ¨सह निवासी भंजाल के रूप में हुई है। घायल 18 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी भंजाल को सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ट्रक चालक विजय ¨सह पुत्र रिखी राम निवासी गुरनवाड़ डाडासीबा (कांगड़ा) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिव कुमार अपने दोस्त गौरव कुमार को बाइक पर कॉलेज छोड़ने अम्ब जा रहा था। मुबारिकपुर चौक से पहले दौलतपुर चौक मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है ट्रक को क्लीनर चला रहा था। उसके पास वाहन चलाने का लाइसेंस भी नहीं था।
डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।