बाइकों में टक्कर से तीन लोग घायल, पीजीआइ रेफर
क्कड़ कॉलोनी में एक निजी होटल के पास दो बाइकों में टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए।
जागरण संवाददाता, ऊना : रक्कड़ कॉलोनी में एक निजी होटल के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी अशोक वर्मा ने की है।
भड़ोलियां कलां निवासी सतीश कुमार बाइक पर ऊना से अपने गांव की ओर जा रहा था। रक्कड़ कॉलोनी में ग्रीन एवेन्यू की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वह और दूसरी बाइक पर सवार अन्य राज्य का रामकरण व ¨रकू घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
गगरेट-अम्ब रोड पर पलटी कार
फोटो 15
संवाद सहयोगी, गगरेट : गगरेट-अम्ब रोड पर दिल्ली नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कार में सवार लोग सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार से जा रही थी। अचानक आगे गाय आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। इसमें चार युवक सवार थे। गगरेट के अतिरिक्त थाना प्रभारी अमरीक ¨सह ने बताया अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।