कार व बाइक की टक्कर में युवक की मौत
अम्ब कस्बे के ऊना रोड स्थित एक निजी होटल के समाने बाइक और कार की टक्कर हो गई।
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब कस्बे के ऊना रोड स्थित एक निजी होटल के समाने बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पहचान 35 वर्षीय राज कुमार निवासी जवार के रूप में हुई है। अम्ब पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राज कुमार अपनी बाइक पर मंगलवार रात करीब 9.40 बजे अम्ब कस्बे के ऊना रोड स्थित सुधा होटल की तरफ जा रहा था। उसके पीछे से आ रही कार ने उसे गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर लगने से बाइक के परखचे उड़ गए, जबकि बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।