सड़क हादसे में युवक घायल
अम्ब के ऊना रोड पर कार ने एक रेहड़ी को टक्कर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:34 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब के ऊना रोड पर कार ने एक रेहड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी लेकर जा रहा 20 वर्षीय युवक घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती करवाया गया है।
फिरकान मुहम्मद पुत्र खलीफी मुहम्मद निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बुधवार रात को करीब साढ़े आठ बजे अम्ब बाजार से अपनी मूंगफली की रेहड़ी लेकर ऊना रोड पर जा रहा था। पीछे से आ रही कार ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपित कार चालक मौके से भाग गया। किसी स्थानीय व्यक्ति ने घायल युवक को अपनी अपनी कार में डालकर अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि आरोपित वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें