सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
अम्ब कॉलेज के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 03:32 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:20 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब कॉलेज के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती करवाया गया है। पहचान नीतीश कुमार निवासी कलरुही के रूप में हुए है। नीतीश कुमार बुधवार सुबह घर से अम्ब की ओर आ रहा था तो अम्ब कॉलेज के सामने सड़क पर रखे बैरीकेड के साथ उसकी बाइक टकरा गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें