बाइक की चपेट में आने छात्र घायल
अम्बेहड़ा स्कूल के पास एक बाइक की चपेट में आने से स्कूल से घर जा रहा आठ वर्षीय छात्र घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 07:02 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 06:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जोल : अम्बेहड़ा स्कूल के पास एक बाइक की चपेट में आने से स्कूल से घर जा रहा आठ वर्षीय छात्र घायल हो गया। दुकानदारों एवं अध्यापक की मदद से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार अम्बेहड़ा धीरज का निवासी आठ वर्षीय दूसरी कक्षा का छात्र विपिन कुमार पुत्र टिकू स्कूल से तीन बजे छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। इसी बीच खुरवाईं से जोल की ओर एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर जा रहा था। सड़क पर अचानक विपिन बाइक की चपेट में आ गया। उसे सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें