श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, अजौली के 12 लोग घायल
शहर के नया नंगल क्षेत्र में श्रद्धालुओं का वाहन पलट जाने से 12 लोग घायल हो गए।
नंगल/ अजौली : शहर के नया नंगल क्षेत्र में श्रद्धालुओं का वाहन पलट जाने से 12 लोग घायल हो गए। पहचान जयप्रकाश, जवाहर, अमित शर्मा, शिव कुमार, गो¨बद, राजेश कुमार, अमर ¨सह, कमल, धर्मवीर, मुकेश कुमार के रूप में पहचान हुई है। सभी ऊना के गांव अजौली के रहने वाले हैं। ये लोग यहां ईट भट्ठे पर काम करने के अलावा औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में भी काम करते हैं। इनमें से घायल दो बच्चों को गंभीर हालत में बीबीएमबी अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के लिए नंगल डैम झील की तरफ जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन जैसे ही बिभौर साहिब के पास पहुंचा तभी सड़क किनारे सीवरेज के मेन होल से वाहन टकरा जाने से टायर फट गया जिससे छोटा हाथी वाहन पलट गया। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे वाहन से जब तक लोगों को बाहर निकाला गया तब तक कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। शहर के अजोली मोड़ के पास आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए बिभोर साहिब के निकट सतलुज झील के घाट पर जा रहे थे। घायल हुए लोगों में शामिल 14 वर्षीय नीतीश व 10 वर्षीय पंचक को पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। अन्य घायल बीबीएमबी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।