¨चतपूर्णी कॉलेज के प्राचार्य संदल सेवानिवृत्त
राजकीय महाविद्यालय, ¨चतपूर्णी से प्राचार्य राज कुमार संदल सेवानिवृत हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 05:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, ¨चतपूर्णी : राजकीय महाविद्यालय ¨चतपूर्णी से प्राचार्य राजकुमार संदल सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विदाई पार्टी का आयोजन भी किया गया। स्टाफ सदस्यों जीत कुमार कालिया, ज्योति शर्मा, कमलजीत, विनोद शर्मा, नीलम और पंकज ने संदल की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा कॉलेज को दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वहीं, राजकुमार संदल ने कहा कि संस्थान में सेवाओं के दौरान सभी का योगदान मिला, तभी वह अपनी जिम्मेदारी निभा पाए। शिक्षा विकास उनका लक्ष्य रहा, खुशी है कि उनके पढ़ाए विद्यार्थी ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें