छठ पूजा के लिए ऊना में तैयारियां शुरू
छठ की पूजा को लेकर ऊना जिला में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 06:11 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊना : छठ की पूजा को लेकर ऊना जिला में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रवासी लोगों ने इसके लिए सजावट का काम शुरू कर दिया है। ज्यादातर प्रवासी पर्व को मनाने के लिए अपने घर उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में चले जाते हैं लेकिन जो प्रवासी किन्हीं कारणों के चलते नहीं जा पाते, वे ऊना में रहकर यह त्योहार मनाते हैं। जलग्रां गांव में प्रवासी लोगों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जलग्रां खड्ड के किनारे रह रहे प्रवासी राज, जयप्रकाश, सत्या, रामू, ललन, अंजू सहित अन्यों ने बताया अस्थायी तौर पर एक नदी रूपी तट बनाया जा रहा है, जहां पर पूजा अर्चना की जाएगी। दीपावली के छठे दिन से शुरू होने वाला छठ पर्व चार दिन तक चलता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें