Move to Jagran APP

गो माता का दूध अमृत के समान : राजेंद्र

गो माता का दूध हमारे के लिए अमृत के सामान है। इससे हम बीमारियों से बच सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 05:51 PM (IST)
गो माता का दूध अमृत के समान : राजेंद्र
गो माता का दूध अमृत के समान : राजेंद्र

जागरण संवाददाता, ऊना : गो माता का दूध हमारे के लिए अमृत के सामान है। इससे हम बीमारियों से बच सकते हैं। यह प्रवचन बाल गोपाल गो लोकधाम रक्कड़ कॉलोनी में चल रही गो कथा में राजेंद्र दास ने दिए। आयोजन बाल गोपाल गो सेवा संस्था की ओर से किया गया। गो माता का महत्व बताया। कहा पहली रोटी गाय को देने से पुण्य मिलता है। गो माता हमारी मां है। मां कैसी होती है, आप सभी जानते हैं। मां वह होती है, जब भोजन बनाती है, तो गिनती नहीं करती। मां सिर्फ अपने बेटे और बेटियां को ध्यान में रखकर भोजन बनाती है और स्वयं सबसे बाद में भोजन खाती है। जो बचा हुआ होता है, उसे खाकर गुजारा करती है। वही मां होती है, सबको खिलाने के बाद खुद खाती है। वैसे ही हमारी गो माता है, अपने गोबर से वनस्पतियों को धान्य करती है। आज के समय में हर किसी को अनेक बीमारियों ने जकड़ा हुआ है, जिसका मुख्य कारण हमारा खानपान शुद्ध न होना है। कहा गाय मानव जीवन का मुख्य आधार है। गो मूत्र व गोबर से शरीर की हर एक बीमारी ठीक हो जाती है। हमारे ¨हदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। कथा के उपरांत गोभक्तों को प्रसाद भी दिया गया। श्री बाल गोपाल गो सेवा संस्था के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कथा का भोग 15 नवंबर सुबह नौ बजे लगाया जाएगा। इस अवसर पर वीना, कमला, प्रवीण, सुनैना, सुनीता, शालू, वृंदा, जन्नत, इंदु, सीमा सहित अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.