श्रीराम नाटक क्लब हटली ने अदा की झंडा रस्म
उपमंडल के श्रीराम नाटक क्लब हटली ने रविवार को झांकी के साथ झंडा रस्म अदा की।
संवाद सहयोगी, बंगाणा : उपमंडल के श्रीराम नाटक क्लब हटली ने रविवार को झांकी के साथ झंडा रस्म अदा की। क्लब द्वारा झांकी का आयोजन हथलौण मंदिर से शुरू किया था। जिसमें बाल स्वरूप हनुमान की सुंदर झांकी निकाली गई। तीस फीट ऊंचा झंडा लहराया गया, जिससे पूरा इलाका श्रीराम की भक्ति के रंग में रंग गया। झंडा रस्म पर हटली के उपप्रधान एवं क्लब के संरक्षक रूमेल कुमार मुख्य अतिथि रहे। करीब दो घंटे तक भजन कीर्तन भी किया गया। क्लब के प्रधान सुशील ¨रकू ने बताया पिछले साठ साल से हटली क्लब में हो रहे रामायण का मंचन इस बार दस अक्टूबर को शुरू होगा। 19 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। वहीं नवरात्र में दर्शकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था भी क्लब द्वारा की गई है। इस मौके पर सचिव सुरेश शर्मा, सह सचिव दिनेश खत्री, कोषाध्यक्ष कमलदेव, निर्देशक विपिन साजन, ओमप्रकाश सोनी, संजय सोनी, विवेक शील, राजकुमार, किशन देव, रोशन लाल, आदित्य सोनी, विजय राणा, सुशील बाबा, साहिल, थानेदार, सुरेंद्र राणा, तरुण कौशल मौजूद रहे।