रमेश खाद्य आपूर्ति आयोग में गैर सरकारी सदस्य नियुक्त
संवाद सूत्र नंगल जरियालां गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भद्रकाली गांव से संबंध रखने वाले रमेश चंद
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 05:04 PM (IST)
संवाद सूत्र, नंगल जरियालां : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भद्रकाली गांव से संबंध रखने वाले रमेश चंद गंगोत्रा को प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग में गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया है। सरकारी सेवा में रहते हुए भी उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ईपीडीएस में परिवर्तित करने में भी अपना अहम योगदान दिया था। वह दो बार राजभाषा पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। नियुक्ति पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, डेरा बाबा हरिशाह दरबार अम्बोआ के बाबा राकेश शाह, सुशील कालिया, सुनीता ठाकुर, संजय पुर्जा, जीत सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें