मैहतपुर व्यापार मंडल ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला
फोटो 4 संवाद सहयोगी मैहतपुर गलवन घाटी में चीनी सैनिकों की हरकत के खिलाफ देश में गुस्
फोटो 4
संवाद सहयोगी, मैहतपुर : गलवन घाटी में चीनी सैनिकों की हरकत के खिलाफ देश में गुस्सा है। शुक्रवार को मैहतपुर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने चीन के सामान का बहिष्कार किया। स्थानीय चौक पर एकत्रित हुए व्यापारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका तथा नारेबाजी की। कुछ व्यापारियों ने चीनी सामान न बेचने की शपथ भी ली। व्यापारियों ने जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार से चीन से व्यापारिक रिश्ते समाप्त करने की मांग की है। व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी ने सरकार से मांग की है कि चीन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। सैनिकों की शहादत का बदला लिया जाए। इस अवसर पर दीपक द्विवेदी, विनोद कुमार सहोड़, ज्वाला प्रसाद, गोपाल, सुलेख, संजय भारद्वाज, मनु कौशल, अश्विनी कुमार, केआर, पुरी, राजीव सचदेवा, पदम कुमार, विवेक भारद्वाज, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, विपन कुमार, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, राजन कुमार, गगन, विक्की ,अमित कुमार, प्रदीप कुमार तथा राजकुमार उपस्थित थे।