Move to Jagran APP

प्याज के साथ दाल व तेल ने भी बिगाड़ा रसोई का जायका, देखें रेट लिस्ट

प्याज के साथ दाल व तेल ने भी रसोई का बजट बिगाड दिया है चीनी और नमक के दाम भी काफी बढ़ गये हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 11:20 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 11:20 AM (IST)
प्याज के साथ दाल व तेल ने भी बिगाड़ा रसोई का जायका, देखें रेट लिस्ट
प्याज के साथ दाल व तेल ने भी बिगाड़ा रसोई का जायका, देखें रेट लिस्ट

चिंतपूर्णी, नीरज पराशर। सिर्फ प्याज ही नहीं, अब कई खाद्य वस्तुओं के दामों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। काफी समय तक स्थिर रहे दालों के रेट में बढ़ोतरी होने लगी है। उड़द दाल के दाम फिर से 100 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गए हैं। खाद्य तेलों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। चीनी और नमक के दाम भी बढ़ गए हैं।

loksabha election banner

दालों के दाम दो साल से एक ही जगह पर टिके हुए थे। कभी डेढ़ सौ रुपये तक बिक चुकी चना दाल और उड़द के दाम 60 और 70 के बीच चल रहे थे लेकिन अब इनमें बढ़ोतरी दर्ज होना शुरू हो गई है। चना दाल के भाव तो सिर्फ पांच रुपये तक ही बढ़े हैं, लेकिन उड़द दाल के रेट ने लंबी छलांग लगाई है। डेढ़ महीने के भीतर ही इस दाल के भाव 30 से 35 रुपये के बीच बढ़ गए हैं।

इलायची का स्वाद अब भी आम आदमी की जेब को कड़वा बना रहा है। सात हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक चुकी इलायची के दाम बेशक पहले से काफी कम हुए हैं, लेकिन परचून में एक तोले का रेट अब 40 व 45 रुपये के बीच में है। इसी तरह नमक के भाव दो रुपये बढ़े हैं तो पिछले वर्ष की अपेक्षा चीनी के दामों में भी तीन से चार रुपये का इजाफा हुआ है। करियाना के थोक व्यापारी कुंदन गर्ग ने बताया कि उड़द के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मूंगी, चना दाल औ काले चने में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन राजमा और सफेद चना के रेट पहले से कम चल रहे हैं। 

मनाली से लेह-लद्दाख का सफर अब होगा और भी सुहाना, बनेंगी तीन सुरंगें

खाद्य वस्तु             नवम्बर में दाम     दिसंबर में दाम (प्रति किग्रा)

चना दाल                    60                          65

उड़द                           80                        105

काले चने                    58                          63

मूंग                            85                          92

सरसों तेल                120                        130

अनुसूचित जाति के बच्चों को अलग पंक्ति में बैठाकर परोसा मिड-डे मील, मामला गरमाया

l


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.