12 पंचायतों के लोगों को जागरूक करेगा जनमंच प्रचार वाहन
लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ¨चतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अम्ब में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन व प्रशासन ने कमर कस ली है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ¨चतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अम्ब में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन व प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विधायक बलवीर चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारीयों की मौजूदगी में विकास खंड कार्यलय अम्ब से जनमंच प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा जनमंच कार्यक्रम जनता की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएगा। दो सितंबर को सुबह 10 बजे अम्ब कॉलेज में होने वाले जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय करेंगे। जनमंच प्रचार वाहन क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनमंच कार्यक्रम के संदर्भ में लोगों को जागरूक करेगा।
प्रचार वाहन 12 ग्राम पंचायतों अम्ब टिल्ला, सपौरी, राजपुर जसवां, ज्वार, पोलियां परोहितां, रपोह मिसरां, त्याई, सूरी, जबेहड़, चुआर, अपर लोहारा व लोहर लोहारा के लोगों को जागरूक करेगा। ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं व शिकायतों के समाधान के लिए कार्यक्रम में आएं।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल स्थापित किए जाएंगे। लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया भी मौके पर पूरी की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आर्युवेदिक विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी। इस मौके एसडीएम सुनील वर्मा, बीडीओ अम्ब अभिषेक मित्तल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान बशीर मोहम्मद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।