देहलां में व्यक्ति ने निगला जहर, अस्पताल में भर्ती
ुलिस थाना ऊना की मैहतपुर पुलिस चौकी के तहत पड़ते गांव देहलां में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया।
संवाद सहयोगी, ऊना : पुलिस थाना ऊना की मैहतपुर पुलिस चौकी के तहत पड़ते गांव देहलां में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। यहां पर उसका इलाज जारी है। हालत ठीक नहीं है। मैहतपुर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की गई है। जानकारी के अनुसार देहलां निवासी म¨हद्र ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घर में मौजूद म¨हद्र का स्वास्थ्य थोड़े समय में काफी बिगड़ गया। जिसे देख परिजनों ने बिना देर किए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। मामले की सूचना के बाद मैहतपुर पुलिस चौकी की टीम ने भी पीड़ित के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल म¨हद्र ने जहर क्यों निगला इसके पुख्ता कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।