राजनीतिक स्थिरता से संभव हुआ कुटलैहड़ का विकास
एक वक्त पर पिछड़ा माने जाना वाला कुटलैहड़ क्षेत्र विकास के पथ पर काफी आगे निकल गया है जिसका कारण कुटलैहड़ में राजनीतिक स्थिरता है। कुटलैहड़ की जनता ने चार बार लगातार उन्हें विधायक बनाया और उसके बाद सरकार में मंत्री बने। जिस विस क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन होता है वह विकास में पिछड़ जाता है। यह बात शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रछोह खेड़ी डरोह सरोह बसातर चमियाड़ी व सुकनेड़ा में संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान कही।
जागरण संवाददाता, ऊना : एक वक्त पर पिछड़ा माने जाना वाला कुटलैहड़ क्षेत्र विकास के पथ पर काफी आगे निकल गया है जिसका कारण कुटलैहड़ में राजनीतिक स्थिरता है। कुटलैहड़ की जनता ने चार बार लगातार उन्हें विधायक बनाया और उसके बाद सरकार में मंत्री बने। जिस विस क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन होता है वह विकास में पिछड़ जाता है। यह बात शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रछोह, खेड़ी, डरोह, सरोह, बसातर, चमियाड़ी व सुकनेड़ा में संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान कही। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
कंवर ने कहा कि अपने विभागों के माध्यम से पिछले चार वर्ष में उन्होंने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सेवा की है। कुटलैहड़ में ग्रामीण विकास विभाग ने पक्के रास्ते, बुजुर्गो व बच्चों के लिए पंचवटी पार्क, आधुनिक मोक्षधाम बनाए हैं। बंगाणा में लगभग 20 करोड़ की राशि से मिनी सचिवालय बनाया जा रहा है, जिसके बनने से सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे। बंगाणा राज्य का पहला ग्रामीण क्षेत्र है जहां सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। गत चार वर्ष में लगभग 150 करोड़ की राशि पेयजल व सिचाई योजनाओं पर व्यय की गई है।
सिविल अस्पताल बंगाणा को अपग्रेड करके 50 बिस्तर का बनाया गया है। बंगाणा में शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास किया गया है। बंगाणा महाविद्यालय में एनसीसी के आर्मी व नेवी विग आरंभ हो गए हैं जबकि शीघ्र ही एयरफोर्स विग खोला जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में 1.28 करोड़ से बने नए विज्ञान भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा, चरणजीत शर्मा, मदन राणा, विजय शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, सुरेंद्र हटली, राजेंद्र रिकू, एसडीएम विशाल शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एक साल में तैयार होगा चमयाड़ी पीएचसी भवन
ऊना : थानाकलां में अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार हो रहा है। यहां पर टेलीमेडिसन की सुविधा भी आरंभ की गई है जिसमें पीजीआइ व एम्स के डाक्टर चिकित्सीय सलाह देते हैं। यह बात पंचायतीराज मंत्री ने चमियाड़ी गांव में 1.45 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का भूमि पूजन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पीएसची भवन बनाने के लिए एक वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पीएचसी से मतोह, सिंहाणा, डोलू, जड़ोला, पंतेहड़ी, कनेहरा, चमियाड़ी, सरोह, जटेहड़ी, बसातर तथा रछोह के निवासियों को लाभ मिलेगा।