अनुराग के समर्थन में कांग्रेसी नेता का फूंका पुतला
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा युवा मोर्चा भड़क उठा है।
संवाद सहयोगी, टाहलीवाल : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा युवा मोर्चा भड़क उठा है। भाजयुमो हरोली ने जिला अध्यक्ष कमल सैनी के नेतृत्व में मंगलवार को टाहलीवाल बाजार में कांग्रेसी नेता अधीर रंजन का पुतला फूंका। इससे पहले भाजपा युवा नेताओं ने टाहलीवाल बाजार में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कमल ने कहा कांग्रेसी नेता अधीर रंजन सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर माफी मांगें। यदि उन्होंने माफी नही मांगी तो पूरे प्रदेश में इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। अनुराग ठाकुर न केवल हिमाचल बल्कि देश के सबसे लोकप्रिय युवा नेता हैं। वह लगातार चार बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं और इस बार वे चार लाख से भी ज्यादा मतों से जीतकर लोकसभा में पहुंचे हैं, जोकि प्रदेश में उनकी लोकप्रियता को दिखाता है। हिमाचल के युवा नेता का अपमान हिमाचल के हर एक युवा का अपमान है। इस अवसर पर रजत राणा, ईशु कवर, अनूप, प्रदीप, पंकज, लोकेश, अमित कटवाल, आकाश, भूषण कुमार, गगन, अरुण, गुरविदर, हरीश, योगेश राम, विशाल, गौरव सहित अन्य भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।