सत्ती ने 28 पात्रों को दिए दस लाख
प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रविवार को बहडाला स्थित आंबेडकर भवन में विभिन्न आपदाओं के पीड़ितों को राहत राशि के चेक प्रदान किए।
जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रविवार को बहडाला स्थित आंबेडकर भवन में विभिन्न आपदाओं के पीड़ितों को राहत राशि के चेक प्रदान किए। करीब 28 पीड़ितों को 10 लाख की राहत राशि दी गई।
सत्ती ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय तो ऊना जिले में मदद भी चुनिदा क्षेत्रों के लोगों को दी जाती थी लेकिन जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। कांग्रेस सरकार के समय ऊना पर दोहरी मार पड़ी, एक ओर पूर्व कांग्रेस सरकार के समय ऊना में सभी विकास कार्याें को जानबूझ कर रोके रखा गया। वहीं किसी भी आपदा पीड़ित को मदद नहीं दिलाई जा सकी थी।
सत्ती ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सिर्फ भाजपा विधायक होने के कारण ऊना में विकास के नाम पर एक ईट तक लगने नहीं दी, लेकिन आज कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद जहां ऊना में थोक में विकास हो रहा है, इस विकास के फ्रेम में कांग्रेस के विधायक किसी कोने तक में नजर नहीं आ रहे।