Move to Jagran APP

प्रतिबंध हटते ही कांग्रेस पर बरसे सत्ती

चुनाव आयोग की तरफ से प्रतिबंध हटने के बाद सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कई पंचायतों का दौरा किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 08:07 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 08:07 PM (IST)
प्रतिबंध हटते ही कांग्रेस पर बरसे सत्ती
प्रतिबंध हटते ही कांग्रेस पर बरसे सत्ती

जागरण संवाददाता, ऊना : चुनाव आयोग की तरफ से प्रतिबंध हटने के बाद सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कई पंचायतों का दौरा किया। ऊना शहर में नुक्कड़ सभाएं करके भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सत्ती ने कहा कांग्रेस पार्टी बिना मुद्दों के चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को हराने का मन जनता बना चुकी है। कहा कांग्रेस प्रसार में पिछड़ने के साथ-साथ धरातल पर भी कहीं नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में देश को खोखला करने में कोई कसर नहीं रखी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में फैले भ्रष्टाचार, वंशवाद और मंहगाई जैसी कई कुरीतियों की जननी केवल कांग्रेस रही है। गरीबों को अधिक गरीब रखने के षडयंत्र में कांग्रेस ने केवल गांधी परिवार को पोषित किया है। नेहरू के शासनकाल में जीप घोटाले से लेकर बोफोर्स, कोयला समेत कई घोटाले कांग्रेस ने नहीं किए होते तो आज देश विकास के मामले में अमेरिका और चीन की बराबरी कर रहा होता। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को देश के सिस्टम का हिस्सा बनाने का जो षड्यंत्र रचा उससे तो एक समय यह लगने लगा था कि कांग्रेस जनित भ्रष्टाचार एक दिन देश को ही ले डूबेगा।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.