बैकफुट पर चुकी है कांग्रेस : अनुराग
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है।
संवाद सहयोगी, बंगाणा : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान पर कर रही है। इससे कांग्रेस दुखी हो रही है। कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। पार्टी हर दिन नए सर्वे करवाने में लगी है। अनुराग ने बुधवार को बंगाणा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। केंद्र की मदद से जिला ऊना को पीजीआइ सेटेलाइट केंद्र, ट्रिपल आइटी, रेललाइन विस्तार, सड़कों का विस्तारीकरण, 110 करोड़ का लठियाणी मंदली पुल आदि विकास योजनाएं मिली हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर जनता के समर्थन से सरकार बनाएगी। कांग्रेस मुद्दाविहीन है। आपसी कलह में जूझ रही है। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, हिमफेड निदेशक चरणजीत शर्मा, जिला पार्षद सदस्य इंदु बाला, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरम सिंह, राज्य एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष एमआर दड़ोच, बीडीसी सदस्य सरोज राणा, कुटलैहड़ महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर, राजेंद्र रिकू, संजय सोनी, अशोक ठाकुर सहित कई मौजूद रहे।
----------------------
अनुराग ने करोड़ों की योजनाएं स्वीकृत करवाई : वीरेंद्र
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा भाजपा सांसद अनुराग ने कुटलैहड़ एवं हमीरपुर लोकसभा के लिए करोड़ों की योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को विधानसभा क्षेत्र से बढ़त दिलाई जाएगी।
---------------------
ऊना में हो रहा विकास : सत्ती
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा ऊना जिला विकास के क्षेत्र में आदर्श के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।