Move to Jagran APP

सुमन बनी हरोली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने हरोली क्षेत्र की महिला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 04:57 PM (IST)
सुमन बनी हरोली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष
सुमन बनी हरोली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, हरोली : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने हरोली क्षेत्र की महिला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित कर दी है। ब्लॉक महिला कार्यकारणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमन ठाकुर को सौंपी गई है। इसके अलावा ब्लॉक हरोली महिला कांग्रेस की टीम में टाहलीवाल नगर पंचायत से सुमन राणा नगर को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं सिगा से सुभद्रा देवी, पूबोवाल से निरंजन कौर, कांगड़ से नीलम देवी, भदसाली से चंपा देवी, पंजावर से तरणजीत कौर और चंदपुर से कमलेश देवी को उपाध्यक्ष चुना गया है।

prime article banner

कार्यकारिणी में नंगल खुर्द से तेजपाल कौर, कुंगड़त से रीता देवी, कुठार से मीना देवी, बालीवाल से बलजीत कौर, भंडियारा से मोनिका, कर्मपुर से शीला देवी, खड्ड से उर्मिला देवी, हीरा नगर से राजकुमारी, ललड़ी से ज्योति, पंजावर से निश्छला देवी, लोअर बढ़ेडा से प्रिया देवी, भदौड़ी से वीना देवी, गोंदपुर बुल्ला से राजरानी और कुंगड़त से मनोरमा देवी को सचिव चुना गया है।

महासचिव की जिम्मेदारी पंडोगा से अनुबाला, धर्मपुर से परमजीत, ललड़ी से अनु, सलोह से चांद रानी, गोंदपुर से सरिता देवी, समनाल से शारदा देवी, नंगल बट्ट से उर्मिला देवी और चंदपुर से मधुरानी को सौंपी गई है। कार्यकारी अधिकारियों में दुलैहड़ से बलदीश कौर, पालकवाह से संतोष कुमारी, धर्मपुर से कुलवंत कुमारी, समनाल से शारदा देवी, बढ़ेडा से राधा देवी और रक्षा देवी, दुलैहड़ से सुमन देवी, नंगल खुर्द से मनजीत कौर, बाथू से शुभलता, गोंदपुर बुल्ला से किरण बाला, टाहलीवाल से जीत कौर, कांता कोहली और ऊषा चौधरी, धर्मपुर से अरुणा देवी और बालीवाल से राकेश कुमारी को चुना गया है।

कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य घालूवाल से राजकुमारी, सलोह से मधु धीमान, नंगलखुर्द से अनीता देवी, कुठार से ममता राणा, ललड़ी से जसविंदर कौर, सिगा से सुषमा देवी और रामप्यारी, धर्मपुर से शारदा देवी, खड्ड से पूनम दत्ता, गोंदपुर से रीता देवी, भंडियारा से सुलेखा राणा और बाथू से सुलेखा राणा शामिल हैं। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस से संबंधित प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, जिप सदस्य व पूर्व सदस्य, कांग्रेस पार्टी से संबंधित सभी महिला प्रधान, ब्लॉक समिति सदस्या एवं ब्लॉक की पंचायत स्तर पर गठित कांग्रेस महिला इकाइयों के प्रधान व सचिव सभी कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.