दूसरों के घरों में झांकने की आदत छोड़ दे भाजपा : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कांग्रेस एकजुट है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 08:03 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हरोली : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी। कहा कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। भाजपा अपना भ्रम दूर करे और अपने काम पर ध्यान दे। दूसरों के घरों में झांकने की आदत छोड़ दे। उन्होंने शनिवार को हरोली महिला कांग्रेस की ऊना में आयोजित बैठक को संबोधित किया। अग्निहोत्री ने कहा भाजपा नेता अपने काम से काम रखें। भाजपा नेता अपनी ज्वालामुखी में हुई बैठक को न भूलें। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ को देख भाजपा विचलित है। अग्निहोत्री ने हमीरपुर में हुए स्कूल बस हादसे पर दुख जताया। कहा सरकार को बस हादसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें