Move to Jagran APP

युवा क्रांति यात्रा 21 को ऊना में

प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी जगदेव गागा ने शनिवार को पत्रकारवार्ता की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:44 PM (IST)
युवा क्रांति यात्रा 21 को ऊना में
युवा क्रांति यात्रा 21 को ऊना में

संवाद सहयोगी, ऊना : प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी जगदेव गागा ने शनिवार को पत्रकारवार्ता की। कहा केंद्र की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखने के लिए देश में निकाली जा रही युवा क्रांति यात्रा 20 जनवरी को कांगड़ा में पहुंचेगी। यात्रा जम्मू-कश्मीर से होते हुए यहां पहुंचेगी। इसके माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य भाजपा सरकारों के झूठे वादों को जनता के सामने लाया जाएगा। प्रदेश में यात्रा तीन दिन तक रहेगी, जो विभिन्न जिलों से होते हुए 22 जनवरी तक चलेगी। पूरे देश में 52 दिन चलने वाली युवा क्रांति यात्रा 30 जनवरी को दिल्ली में संपन्न होगी, जहां विभिन्न राज्यों से लगभग दो लाख युवा कार्यकर्ता हिस्सा लेकर मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। यात्रा में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व इंचार्ज कृष्णा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव ¨सह यादव, उपाध्यक्ष बीएन श्रीनिवासन व हिमाचल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुनीष ठाकुर उपस्थित रहेंगे। वहीं विधायक, नेता व पदाधिकारी भाग लेंगे। 20 जनवरी को यात्रा नूरपुर, शाहपुर, गगल व कांगड़ा से गुजरेगी। 21 जनवरी को यात्रा ज्वालामुखी, नादौन, देहरा, अम्ब, ऊना, नालागढ़ व बद्दी से होकर गुजरेगी। 22 जनवरी सुबह नौ बजे यात्रा बद्दी से रवाना होगी, जोकाला अम्ब, पावंटा साहिब के बाद उत्तराखंड रवाना होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश की जनता को ठगा है। किसानों से लेकर युवाओं को निराश किया है। राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे रहे हैं। इस अवसर पर हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष रणवीर राणा सहित ऊना युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल मनन, हरोली अध्यक्ष प्रशांत राय, गगरेट अध्यक्ष विजय ठाकुर, चिंतपूर्णी अध्यक्ष अनुज धीमान, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव गोपाल सैनी, सचिव अखिल अग्निहोत्री, ईशान ओहरी, रोहन कालिया, नछतर ¨सह, सुमित शर्मा, गौरव, लक्की, अंकुश राणा व ऋषभ मौजूद रहे।

loksabha election banner

-----------

अग्निहोत्री भी रहेंगे मौजू

हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष रणवीर राणा ने कहा युवा क्रांति यात्रा 21 जनवरी को दोपहर एक बजे अम्ब चौक पहुंचेगी, जहां पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा दोपहर दो बजे ऊना पहुंचेगी। एमसी पार्क ऊना के सामने स्थित मैदान में जनसभा का आयोजन होगा, जिसके बाद यात्रा नालागढ़ रवाना होगी। ऊना में यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक राकेश कालिया, विधायक सतपाल ¨सह रायजादा व पूर्व विधायक कुलदीप कुमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.