लोकसभा चुनाव पर रणनीति बनाएंगे सुक्खू व पाटिल
20 नवंबर को सनशाइन होटल बहड़ाला में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
By Edited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 03:01 AM (IST)
ऊना, जेएनएन। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की कार्यशाला 20 नवंबर को सनशाइन होटल बहड़ाला में होगी। एकदिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सुक्खू करेंगे। जबकि कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत कोटली, नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पुरी ने दी। पुरी ने बताया कार्यशाला में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। कार्यशाला में सामूहिक विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व विधायक का चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल कांग्रेस को मजबूत करने के लिए टिप्स भी देंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें