विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Una News: पुलिस ने जब्त किए पांच ट्रैक्टर, कर रहे थे अवैध खनन; वसूला 45 हजार रुपये जुर्माना

By Chanchal BaliEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Mon, 11 Dec 2023 04:26 PM (IST)

जिला पुलिस ने अवैध खनन सार्वजनिक स्थलों पर धुमपान व यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए एक्शन ...और पढ़ें

पुलिस ने नाकाबंदी कर अवैध खनन क लेकर जब्त किए पांच ट्रैक्टर (फाइल फोटो)
पुलिस ने नाकाबंदी कर अवैध खनन क लेकर जब्त किए पांच ट्रैक्टर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस ने रविवार रात जिला भर में की नाकाबंदी
  2. पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर 106 वाहनों के चालान भी किए
  3. 103 चालानों को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा अदालत

संवाद सहयोगी, ऊना। Police Seized Tracktor For Illegal Mining: जिला पुलिस ने अवैध खनन, सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान व यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की है। अवैध खनन करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है।

जिसके तहत पुलिस ने स्वां नदी व अन्य खड्डों के समीप अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार रात जिला भर में नाकाबंदी करके अवैध खनन करने पर पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

वसूला 45000 रुपये जुर्माना

पांच ट्रैक्टरों का अवैध खनन अधिनियम के तहत चालान काटकर 45000 रूपये जुर्माना वसूला है। इसके अलावा पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर 106 वाहनों के चालान किए हैं। जिसमें से तीन वाहनों के चालानों का मौके पर ही निपटारा करके 15 सो रूपए जुर्माना वसूला है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में नशामुक्ति केंद्र से भागी 17 लड़कियां, वीडियो हुआ वायरल

वहीं अन्य 103 चालानों को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में भेज दिया है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुमपान करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा धुमपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत एक व्यक्ति का चालान करके 100 रूपये जुर्माना वसूला है।

पुलिस कर रही कड़ी कार्रवाई

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस द्वारा अवैध खनन और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढे़ं- हिमाचल सरकार का एक साल का कार्यकाल हुआ पूरा, व्यवस्था परिवर्तन को लेकर आयोजित हो रहा कार्यक्रम