सुभाष ठाकुर ने लोकाठ व कटवाल ने रोपा दाडू का पौधा
संवाद सहयोगी बिलासपुर 71वें वन मंडलस्तरीय वन महोत्सव का आयोजन मंगलवार को बिलासपुर जिला के ि
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 05:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : 71वें वन मंडलस्तरीय वन महोत्सव का आयोजन मंगलवार को बिलासपुर जिला के सिहड़ा में हुआ। इस मौके पर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर तथा झडूता के विधायक जीतराम कटवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुभाष ठाकुर ने लोकाठ व जीतराम कटवाल ने दाडू के पौधे रोपित किए। सिहड़ा में एक हेक्टेयर भूमि पर पांच सौ पौधे रोपित किए गए जिनमें आवला, दाडू, खैर तथा कचनार के पौधे शामिल है। वन मंडल बिलासपुर के तहत इस वर्ष 254 हेक्टेयर भूमि पर लगभग एक लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल वन वृत्त बिलासपुर आरएस पटियाल, वन मंडल अधिकारी एसबी पटेल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण बीएन पराशर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें