निर्धारित समय पर ही पूर हों विकास कार्य : कंवर
पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत घंडावल बटूही बदोली व बड़साला में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के तहत इनको पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने घंडावल व बड़साला में गऊशालाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की मनरेगा के तहत 10 लाख रूपये की लागत से बदोली-बटूही को जोड़ने वाले निर्माणीधीन पुल का कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बदोली में 3.5 लाख रूपये की लागत से निर्मित बदोली शमशान घाट का भी दौरा किया तथा मनरेगा के तहत पूर्ण किए गए निर्माण कार्य
जागरण संवाददाता, ऊना : पंचायती राजमंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घंडावल, बटूही, बदोली व बड़साला में विकास कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद घंडावल व बड़साला में गोसदनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की मनरेगा के तहत बदोली-बटूही को जोड़ने वाले निर्माणीधीन पुल का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बदोली में निर्मित बदोली शमशान घाट का भी दौरा किया तथा मनरेगा के तहत पूर्ण किए गए निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि लोगों की सुविधा के लिए इसकी चारदीवारी सहित यहां रेन शेल्टर भी बनाया जाएगा। पंचायती राजमंत्री ने भलोला पुल के अंतिम चरण के कार्य भी देखा।
कंवर ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव एवं इसके फैलाव की रोकथाम के लिए संपूर्ण राष्ट्र में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों पर विराम लगने से निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए दो वक्त की रोटी और दिहाड़ी की चिता सता रही थी। विकास कार्यों को कुछ शर्तों के साथ पुन: शुरू करने की अनुमति मिलने पर प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर श्रमिकों व मजदूरों की चिता को दूर करने के प्रयास किए हैं। सरकार द्वारा वर्तमान में 2.40 लाख लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार प्रदान किया गया है। वह स्वयं विभिन्न पंचायतों में जाकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं।