नेता प्रतिपक्ष का पद मुझे खैरात में नहीं मिला : अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष का पद मुझे खैरात में नहीं बल्कि कानून के हिसाब से मिला है।
जागरण संवाददाता, ऊना : नेता प्रतिपक्ष का पद मुझे खैरात में नहीं बल्कि कानून के हिसाब से मिला है। भाजपा के कुछ नेता अपने दिमाग से गलतफहमी निकाले दें। नेता प्रतिपक्ष एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दमदार नेता बताया। कहा वीरभद्र ¨सह का देश व प्रदेश की राजनीति में नाम है। वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए अहम भूमिका अदा करेंगे। भाजपा को घेरते हुए कहा मुख्यमंत्री कह रहे हैं स्वां नदी की सहायक खंडों के तटीकरण के कार्य के लिए हम केंद्र से पैसा लाए हैं और इसे 2020 तक पूरा किया जाएगा। जबकि स्वां तटीकरण का पैसा केंद्र से भाजपा ने ही रुकवाया था। वर्ष 2013 में वीरभद्र सरकार के समय 922 करोड़ के प्रोजेक्ट को अनुमति मिली थी। मार्च, 2017 तक इस काम को पूरा होना था, लेकिन भाजपा नेताओं की राजनीति के चलते प्रोजेक्ट का पैसा रोका गया। कहा हरोली- रामपुर पुल को कांग्रेस सरकार ने 33 करोड़ में बनवाया। इसकी टे¨स्टग भाजपा सरकार द्वारा की गई, यह उनको बदनाम करने के लिए षड़यंत्र रचा गया था। हरोली क्षेत्र में लगभग 107 करोड़ का फूड पार्क बनाया जा रहा है, वह भी कांग्रेस की देन है लेकिन इसका श्रेय भाजपा लेना चाहती है।