बाइक की चपेट में आने से राहगीर घायल
पुलिस थाना ऊना के तहत चताड़ा मोड़ के समीप बाइक की चपेट में आने से राहगीर घायल हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:23 AM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊना : पुलिस थाना ऊना के तहत चताड़ा मोड़ के समीप बाइक की चपेट में आने से एक राहगीर घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। गढ़शकंर निवासी कालिया चताड़ा मोड़ पर रिश्तेदारों के पास आया था। वह सड़क पार करने लगा तो बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस में ऊना अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। एसएचओ दर्शन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें