गगरेट के विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी : राजेश
गगरेट विधानसभा के क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर में गोंद पुर बनेड़ा में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी विधायक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गगरेट क्षेत्र की जनता ने 22000 से भी अधिक मतों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को बढ़त दी है मैं उसके लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि गगरेट
संवाद सूत्र, मुबारिकपुर चौक : विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
रविवार को गोंदपुर बनेहड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गगरेट की जनता ने 22 हजार से भी अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को बढ़त दी है इसके मैं जनता का आभार प्रकट करता हूं। गगरेट के लोगों की जनसमस्याओं को सुलझाना उद्देश्य है। लंबित पड़े विकास कार्यो में तेजी लाई जाएगी तथा सिचाई व सड़कों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों के कारण आज भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर बहुमत मिला है। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान राममूर्ति शर्मा, भाजयुमो सचिव नंदकिशोर, भाजपा नेता राजेश ठाकुर, बब्बी ठाकुर, भाजपा नेता जगमोहन ठाकुर, बॉबी ठाकुर, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुदेश ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप