Move to Jagran APP

भारत बंद में हिमाचल व्यापार मंडल शामिल नहीं होगा : सुमेश

अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया ट्रेडर्स के आह्वान पर 28 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद में हिमाचल व्यापार मंडल शामिल नहीं होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:05 PM (IST)
भारत बंद में हिमाचल व्यापार मंडल शामिल नहीं होगा : सुमेश
भारत बंद में हिमाचल व्यापार मंडल शामिल नहीं होगा : सुमेश

संवाद सहयोगी, ऊना : अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया ट्रेडर्स के आह्वान पर 28 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद में हिमाचल व्यापार मंडल शामिल नहीं होगा। बल्कि इस दिन एफडीआइ (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) के विरोध में प्रदेशभर में तहसील स्तर से लेकर राज्यस्तर तक जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपे जाएंगे जिनमें एफडीआइ को बंद करने की मांग की जाएगी।

loksabha election banner

यह निर्णय हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की बचत भवन ऊना में हुई राज्यस्तरीय बैठक में लिया गया। अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने की। कहा जब तक हिमाचल व्यापार मंडल बंद का आह्वन नहीं करता तब तक प्रदेश में कोई बंद नहीं होगा। बैठक के दौरान जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों को आ रही दिक्कतों पर पर विचार-विमर्श किया गया। कहा जीएसटी की सबसे ज्यादा मार छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों को पड़ी है। बहुत से व्यापारियों को जीएसटी के बारे में कुछ पता ही नहीं है। एसएसएन कोड तथा इसके ऑडिट को लेकर कई त्रुटियां सामने आ रही हैं। अभी तक भी जीएसटी व्यापारियों की समझ से परे है। बिना कंप्यूटर व बिना ऑनलाइन के यह नहीं चल सकता है। हर दुकान पर कंप्यूटर व नेट उपलब्ध नहीं है और हर व्यापारी पढ़ा-लिखा नहीं है जिसके चलते व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ नए सदस्यों को भी व्यापार मंडल में शामिल किया गया है। बैठक में ऊना सहित कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, नाहन सहित अन्य जिलों के सदस्यों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.