Move to Jagran APP

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तनावमुक्त रहना सिखाया

पुलिस लाइन झलेड़ा में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए मंगलवार

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 06:24 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 06:24 PM (IST)
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों 
को तनावमुक्त रहना सिखाया
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तनावमुक्त रहना सिखाया

संवाद सहयोगी, मैहतपुर: पुलिस लाइन झलेड़ा में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए मंगलवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तनावमुक्त रहना सिखाया गया। ऊना क्षेत्र की संचालिका बीके आशा दीदी ने स्वयं का सत्य परिचय व परमात्मा के गृहस्थ रहस्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सर्व आत्माओं के पिता व सभी धर्मों के पिताओं के पिता महात्मा त्रिमूर्ति शिव है। सभी धर्मों की आत्माएं उनका अपनी विधि से स्मरण करती हैं। मैहतपुर शाखा की बीके बबीता बहन ने तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने की विधि पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अपने दैनिक कार्य में परिवारिक जीवन को शांतिपूर्ण ढंग से निर्वहन करने का प्रयास करें। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन द्वारा आत्मा व परमात्मा की अनुभूति करवाई। इसके अलावा बीके अवधेश भाई ने सकारात्मकता चितन से जीवन को श्रेष्ठ व मन के विचारों को सही दिशा देकर खुद को शक्तिशाली बनाने का रहस्य बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन व आध्यात्मिक ज्ञान को अपना कर जीवन को सार्थक बनाएं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.