हिमाचल के ऊना में लगी भीषण आग, 35 झुग्गियां जलकर राख; लाखों का हुआ नुकसान
ऊना में पुराना होशियारपुर मार्ग पर स्थित झुग्गियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिससे करीब 35 झुग्गियां जलकर ...और पढ़ें
-1777020747615_m.webp)
ऊना में आग लगने से 35 झुग्गियां जली।
HighLights
ऊना में पुराना होशियारपुर मार्ग पर आग लगी
करीब 35 झुग्गियां जलकर खाक हुईं, 2 लाख का नुकसान
दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं
जागरण टीम, ऊना। जिला ऊना में पुराना होशियार पुर मार्ग पर स्थित झुग्गी झोंपड़ियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब 35 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम मौका पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि पलक झपकते ही झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई।
-1777020760461.jpeg)
इस घटना में लगभग किसी के हताहत होने का समाचार नहीं मिला है। आगजनी में कितना नुकसान पहुंचा है। इसका अनुमानित राशि 2 लाख बताई जा रही है हालांकि दमकल विभाग सहित प्रशासनिक अमला नुकसान का आंकलन करने में जुटा है।
