Move to Jagran APP

हिमाचल में खोलेंगे विश्वस्तरीय मेरिटाइम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट: मार्टिन

देवभूमि हिमाचल में विश्वस्तरीय मेरिटाइम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा। यह घोषणा टमार शिप मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ मार्टिन पीटर हेनरी ने की है। टमार शिप मैनेजमेंट कंपनी हांगकांग बेस्ड है। शिपिंग कंपनी के मालिक मार्टिन पीटर हेनरी का हिमाचल सीफेर्रस एसोसिएशन ने स्वागत किया।

By Neeraj KumariEdited By: Richa RanaPublished: Mon, 21 Nov 2022 05:13 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 05:13 PM (IST)
हिमाचल में खोलेंगे विश्वस्तरीय मेरिटाइम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट: मार्टिन
देवभूमि हिमाचल में विश्वस्तरीय मेरिटाइम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा।

चिंतपूर्णी, संवाद सहयोगी। देवभूमि हिमाचल में विश्वस्तरीय मेरिटाइम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा। यह घोषणा टमार शिप मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ मार्टिन पीटर हेनरी ने की है। टमार शिप मैनेजमेंट कंपनी हांगकांग बेस्ड है। शिपिंग कंपनी के मालिक मार्टिन पीटर हेनरी का हिमाचल सीफेर्रस एसोसिएशन ने स्वागत किया। साथ ही हिमाचल में नाविकों (सीफेर्रस) को पेश आ रही समस्याओं को भी बताया। सोमवार को धर्मशाला पहुंचे हेनरी ने हिमाचल सीफेर्रस एसोसिएशन से बैठक की और हिमाचल के नाविकों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में जाना। हेनरी ने बताया कि वे कई नाविकों के घर भी गए तथा उनके रहन-सहन व परिवार के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बारे में पहले सुना था, लेकिन यहां आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है कि मैं हिमाचल आया हूं।

loksabha election banner

हेनरी के हिमाचल आगमन का उद्देश्य नाविकों से मिलना है

हेनरी का कहना है कि हिमाचली नाविक ईमानदार होते हैं तथा लंबे समय तक एक जगह टिककर काम करते हैं। वीआर मेरिटाइम सर्विस प्रा. लिमिटेड मुंबई के एमडी कैप्टन उमेश शेट्टी ने कहा कि हेनरी के हिमाचल आगमन का उद्देश्य नाविकों से मिलना है। किस तरह से नाविक रहते हैं, उन्हें जहाज में जाने के लिए किस तरह की समस्याएं पेश आती हैं और इन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए, इसको लेकर ही हेनरी नाविकों के घर भी गए। हिमाचल के कई नाविक हेनरी की कंपनी में भी कार्यरत हैं। हेनरी की कंपनी के उच्च अधिकारियों द्वारा हिमाचल से संबंधित सीफेर्रस का रिपोर्ट कार्ड हेनरी को दिया है। बकौल उमेश शेटटी, हेनरी ने कहा है कि वह अपने जहाजों में और नाविकों को नौकरियां देंगे तथा मेरिटाइम ट्रेनिंग इंस्टीटयूट हिमाचल में खोलेंगे।

मेरिटाइम कंपनी कोविड काल में शुरू की गई थी

बीबीएन शिपिंग मैनेजमेंट कंपनी की निदेशक सोनिका पराशर ने कहा कि आज हिमाचल सीफेर्रस एसोसिएशन के साथ मार्टिन पीटर हेनरी मिले हैं। मेरिटाइम कंपनी कोविड काल में शुरू की गई थी, जब कई नाविक बाहर फंसे हुए थे। पहले हिमाचल के नाविकों को मेडिकल के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन हिमाचल सीफेर्रस एसोसिएशन की पहल से उनके मेडिकल की सुविधा ऊना में उपलब्ध करवाई गई। हेनरी ने एसोसिएशन से बातचीत की है तथा मेरी ओर से यह मामला उठाया गया कि शिपिंग लाइन में हिमाचली लड़कियों को भी जाना चाहिए, जिस पर हेनरी ने कहा कि भविष्य में इस दिशा में काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: रामपुर में चरस रखने के आरोप में एक व्‍यक्ति को दस साल की सजा व एक लाख रुपये जुर्माना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.