विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: 'झूठ बोलकर दुष्प्रचार करती है कांग्रेस...', BJP की मंथन बैठक में मनोहर लाल ने सुक्‍खू सरकार को घेरा

Published: Sat, 20 Jul 2024 09:10 AM (IST)

Himachal News हिमाचल प्रदेश के ऊना में केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल की अध्‍यक्षता में भाजपा ने ...और पढ़ें

हिमाचल के ऊना में भाजपा की हुई मंथन बैठक
हिमाचल के ऊना में भाजपा की हुई मंथन बैठक

HighLights

  1. केंद्र में बहुमत में हैं भाजपा: मनोहर लाल
  2. भाजपा और एनडीए कांग्रेस से कहीं ऊपर: केंद्रीय मंत्री

जागरण संवाददाता, ऊना। केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलकर दुष्प्रचार करती है। संविधान बदलने पर कांग्रेस नेताओं ने जमकर झूठ बोला और दुष्प्रचार भी किया।

शुक्रवार को ऊना के होटल कैसल रिजार्ट में भाजपा कार्यसमिति की दूसरे दिन की बैठक में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस को मृगमरीचिका की बीमारी हो गई है।

सत्ता के पीछे दौड़ती है कांग्रेस: मनोहर लाल

रेगिस्तान में जिस प्रकार से मृग पानी की छाया के पीछे दौड़ता है, उसकी प्रकार कांग्रेस सत्ता के पीछे दौड़ती है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते करते हुए कहा कि लंबे समय बाद कांग्रेस को प्रतिपक्ष का दर्जा मिला है, शायद इसी बात से कांग्रेस खुश है। इससे पहले 10 साल तक कांग्रेस को प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिला था।

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने किया दुष्प्रचार: मनोहर लाल

अग्निपथ योजना के खिलाफ भी कांग्रेस ने जमकर दुष्प्रचार किया, जबकि यह योजना युवाओं के लिए है। बेरोजगारी हटाने, देश भक्ति जगाने के लिए और एक व्यक्ति को प्रशिक्षित बनाने के लिए है। कांग्रेस केवल झूठ बोलना जानती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्र में बहुमत में है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं पर यह समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस किस बात से खुश हो रही है।

भाजपा और एनडीए कांग्रेस से कहीं ऊपर: केंद्रीय मंत्री

यूपीए और एनडीए के 10 साल के कार्यकाल की तुलना करें तो सीटों के मामले में भाजपा और एनडीए कांग्रेस से कहीं ऊपर है। कांग्रेस चुनाव के बाद गठबंधन करती है। ऐसा कांग्रेस ने पूर्व में भी किया है पर भाजपा समान विचारधारा वाले दलों के साथ चुनाव से पहले गठबंधन कर लेती है और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा ने तीसरी बार सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाई है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: छात्रा व महिला को दूर घसीट कर ले गए कार सवार, पुलिस को कुचलने की कोशिश, दिनदहाड़े घटना से लोगों में हड़कंप

उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन करते हुए कहा कि भाजपा निरंतर काम करने वाला राजनीतिक दल है, भाजपा डिजिटल और विजिबल दोनों काम करती है। भाजपा और भाजपा के नेता जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। भाजपा जनता को गुमराह नहीं करती।